फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   accidant

हाई वोल्टेज आने पर तार हटाते समय करंट से चिपक कर किसान की मौत

Tue, 10 Nov 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
accidant
बिलखते परिजन - फोटो : MAHOBA
अजनर (महोबा)। थाना क्षेत्र के पठारी गांव में सोमवार रात वोल्टेज हाई आने पर घर में लगे तार को हटाने के दौरान किसान चंद्रभान (26) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, बिजली के स्विच बंद करने के दौरान चार लोग झुलस गए। हाई वोल्टेज से कई घरों के बिजली के उपकरण भी फुंक गए।
विज्ञापन

धवर्रा पुलिस चौकी क्षेत्र के पठारी गांव में बिजली विभाग ने छोटे-छोटे ट्रांसफार्मर लगाकर घरों में बिजली के कनेक्शन दिये हैं। सोमवार रात करीब नौ बजे एक ट्रांसफार्मर में अचानक खराबी आ गई और वोल्टेज बढ़ गया। वोल्टेज बढ़ने पर लोग अपने-अपने घरों के बिजली उपकरणों के स्विच बंद करने दौड़ पड़े।
विज्ञापन

इस गांव के ही दीनदयाल का बेटा चंद्रभान तार हटाने के दौरान करंट की चपेट आ गया। वहीं गांव के सोहन लाल की बेटी दर्शना, प्रभुदयाल का बेटा जगदीश, हद्देश की पत्नी सुनीता और बृजमोहन की पत्नी विनीता करंट की चपेट में आकर झुलस गए। ग्रामीणों की सूचना पर बिजली विभाग ने आपूर्ति बंद की। इसके बाद झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने चंद्रभान की हालत देखकर उसे छतरपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे नौगवां के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। वहीं, झुलसे अन्य लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने संभाला मामला नौगवां में पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की शाम किसान चंद्रभान का शव गांव पहुंचा, तो पत्नी राम कुंवर, दो बच्चे और परिवार के अन्य लोग दहाड़े मार कर रो पड़े। गांव वालों ने उन्हें समझाकर शांत कराया। इसके बाद मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर हंगामा और सड़क जाम करने की तैयारी की। इसकी सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को चंद्रभान की परिजनों की मदद का भरोसा देकर शांत कराया।

--
पल्ला झाड़ रहा बिजली विभाग बिजली विभाग के अफसरों का कहना है कि खेतों की सिंचाई के लिए कई किसानों ने सबर्सिबल पंप चलाने के लिए कटिया डाल रखी है। कई लोग अवैध तरीके से घरों की बिजली जला रहे हैं। इसकी वजह से कई बार ट्रांसफार्मर फुंक चुका है। सोमवार की किस वजह से हाई वोल्टेज हुआ। कौन सा तार हटाने समय करंट से किसान की मौत हुई। इसकी जांच कराई जाएगी।

मृतक किसान चंद्रभान का फाइल फोटो

मृतक किसान चंद्रभान का फाइल फोटो- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed