फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   accidant

पानी निकालते समय कुएं में गिरने से किशोर की मौत, मचा कोहराम

Sun, 27 Sep 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
accidant
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : MAHOBA
महोबा/श्रीनगर। थाना श्रीनगर के ग्राम सलारपुरा में पानी निकालते समय कुएं में गिरकर एक किशोर की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से घर का चिराग बुझ जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम सलारपुरा निवासी प्रभुदयाल किसानी करके परिवार का भरण पोषण करता है। खेतों में तैयार हो चुकी मूंगफली की फसल उखाड़ने के लिए शनिवार को प्रभुदयाल परिवार समेत पत्नी व बच्चों के साथ गया था। शाम के समय प्रभुदयाल का पुत्र ऋषि (10) खेत के किनारे बने कुएं से पानी निकालने लगा।
विज्ञापन

तभी बाल्टी खींचते समय पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया। खेत में काम कर रहे परिजनों को इसकी जानकारी नही हुई। देर शाम किशोर के खेत में न मिलने पर परिजन उसके घर चले जाने की आशंका जताते हुए घर चले गए। रात 10 बजे तक किशोर के घर न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की और खेत में बने कुएं में जाकर देखा तो उसका शव उतराता मिला।
विज्ञापन

आनन फानन में उसे कुएं से बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे की मौत से मां सावित्री अपनी सुधबुध खो बैठी है जबकि मृतक की तीन बहनों शिवकुमारी (12), सोनम (08) व शिवांगी (06) का रो रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल रहा। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
बाबा ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा, पुलिस ने भेजा जेल कनकुआ (महोबा)। शराब के नशे में और पत्नी से झगड़ने के बाद मासूमों की हत्या करने वाले पिता पर बच्चों के बाबा ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। वहीं पुलिस ने अभियुक्त को विशेष न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
उधर, दोनों मासूमों की मौत हो जाने के बाद मां का बुरा हाल है। मासूम बच्चों को याद करके मां रोते-रोते बेहोश हो जाती है। बच्चों की मौत के बाद गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है।

थाना महोबकंठ के ग्राम परापांतर निवासी हरनारायण का अपनी पत्नी रीना से शनिवार की देर शाम को शराब के नशे होने के कारण पत्नी से झगड़ा हो गया। बाद में विवाद बढ़ जाने पर वह दोनों बच्चों को खेत से लेकर पहाड़ी पर चला गया लेकिन पत्नी कुछ समझ पाती इससे पहले ही उसने एक-एक करके दोनो बेटों आशीष (08) व आर्यन (05) की तौलिया से गला घोटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed