फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   accidant

अन्ना पशु से टकराई बाइक, चालक की मौत, दुर्घटना में बाइक सवार साथी हुआ घायल

Wed, 02 Sep 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
accidant
महोबा। कस्बा जैतपुर के रेलवे स्टेशन मार्ग में तेज रफ्तार बाइक सड़क पर अचानक आए जानवर से टकरा गई। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और जान चली गई। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ के ग्राम दादरी निवासी जयहिंद (28) पुत्र बृजकिशोर मंगलवार की रात अपने साथी देवेंद्र राजपूत (25) के साथ मध्यप्रदेश के कस्बा नौ गांव जा रहा था। तभी जैतपुर-थुरट मार्ग में रेलवे स्टेशन बेलाताल के समीप सड़क पर अन्ना जानवर आ गया। जिससे बाइक टकरा गई। दुर्घटना में जय हिंद की मौत हो गई जबकि देवेंद्र घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी।
विज्ञापन

घायल को पीएचसी जैतपुर पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जय हिंद अपने पिता का इकलौता पुत्र था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। चौकी प्रभारी जैतपुर एसआई सुनील तिवारी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed