फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   accidant

गोरखगिरि तलैया में नहाने गए युवक की पानी में डूबकर मौत

Sun, 30 Aug 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
accidant
घना के बाद रोती बिलखती मां को ढांढ़स बंधाते परिजन - फोटो : MAHOBA
महोबा। शहर के ऐतिहासिक गोरखगिरि पहाड़ के ऊपर स्थित तलैया में नहाने गए युवक की गहरे में पानी में डूबकर मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नयापुरा नैकाना निवासी गोकुल प्रसाद अहिरवार मजदूरी करता है। उसका इकलौता पुत्र बबलू अहिरवार (22) भी मजदूरी कर लेता था। रविवार को बबलू अपने दोस्तों के साथ गोरखगिरि पहाड़ के ऊपर स्थित तलैया में नहाने गया था। दोपहर करीब 12 बजे नहाते समय युवक गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों ने घटना की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद बबलू को तलैया से बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल रहा। मृतक की बहनें रेखा, राखी व रक्षा इकलौते भाई की मौत से सदमे में हैं। मां राजकुमारी व पिता भी बेसुध हो गए। वहीं पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का कहना है कि वह पहली बार तलैया में नहाने गया था और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्ष पहले पहाड़ के ऊपर श्रमदान से खोदी गई थी तलैया
शहर के ऐतिहासिक गोरखगिरि पहाड़ में दो हजार फीट की ऊंचाई पर दो वर्ष पहले श्रमदान से तलैया खुदवाई गई थी। बारिश का मौसम होने के चलते इस समय तलैया में लबालब पानी भरा है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं। तलैया में युवक के डूबने की यह पहली घटना है।

तैरना न आने से चली गई युवक की जान
दोस्तों के साथ तलैया में नहाने गए बबलू को तैरना नही आता था। साथ में गए दोस्त भी तैरना नही जानते थे। बबलू के पानी में डूबने पर दोस्तों ने परिजनों को फोन से सूचना दी। पहाड़ की ऊंचाई अधिक होने से परिजनों को पहुंचने में एक घंटे का समय लग गया। जिससे युवक की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed