{"_id":"5fbfe61a8ebc3e9b7d3ff297","slug":"accidant-mahoba-mahoba-news-knp596488413","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, युवक की मौत
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त क्रूजर गाड़ी
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में पचपहरा गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हाइसे में ट्रैक्टर सवार युवक की पहिया की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। वहीं अन्य सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
थाना अजनर के आरी गांव निवासी फूलचंद्र ट्रैक्टर ट्राली में मूंगफली लादकर महोबा आ रहा था। ट्रैक्टर में गांव के प्रदीप तिवारी (35) पुत्र काशीप्रसाद सवार थे। हाईवे में पचपहरा गांव के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिससे ट्रैक्टर में सवार प्रदीप तिवारी पहिया की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को जिला अस्पताल लाई, जहां डाक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक की पत्नी पूजा व तीन मासूम बच्चों मारुति, छोटू व गुड़िया का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
ग्राम कैमाहा निवासी अरविंद (18) बाइक फिसलने से महोबा आते समय गिरकर घायल हो गया। इसी तरह बन्नीपुरा निवासी रामकृपाल (32), रिवई निवासी राजेश (24) व श्यामलाल (42) और गहरा निवासी रामप्रसाद (30) अलग अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। चरखारी संवाद के अनुसार मध्यप्रदेश के छतरपुर निवासी शेबू अहिरवार क्रूजर गाड़ी से परिवार के साथ कस्बा खरेला गया था। गुरुवार को वापस लौटते समय चरखारी-खरेला मार्ग में रिवई गांव के गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में सभी लोग बाल बाल बच गए लेकिन गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।