{"_id":"68e55bf7d8f3755c0a012d9c","slug":"a-young-man-wrote-goodbye-on-facebook-and-consumed-poison-died-mahoba-news-c-12-1-gkp1012-1290345-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: फेसबुक पर अलविदा लिख युवक ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: फेसबुक पर अलविदा लिख युवक ने खाया जहर, मौत
Tue, 07 Oct 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो 07 एमएएचपी 19 परिचय-मृतक ध्रुव कटारे। स्रोत: सोशल मीडियाफोटो 07 एमएएचपी 19 परिचय-मृतक
महोबा। शहर के ऊदल चौक निवासी युवक ने सोमवार शाम को जहर खाकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले युवक ने फेसबुक पर अलविदा की पोस्ट डाली और डीपी में वेलकम मौत का लोगो लगाया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
ऊदल चौक निवासी ध्रुव कटारे (25) ने सोमवार की देर शाम जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। मंगलवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
आत्महत्या से पहले युवक ने फेसबुक पर अलविदा की पोस्ट डाली थी। कई दोस्तों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। चर्चा है कि युवक ने प्रेम-प्रसंग के चलते आत्मघाती कदम उठाया। परिजन इस विषय में कुछ भी बोलने से इन्कार करते रहे। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि परिजनों ने युवक के बीमार होने की जानकारी देते हुए पोस्टमार्टम नहीं कराया है। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है।