Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A new educational initiative will be implemented in basic schools, the Arunodaya program.

Mahoba News: बेसिक स्कूलों में शिक्षा की नई पहल, लागू हाेंगी अरुणोदय गतिविधि

Sat, 30 May 2026 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
A new educational initiative will be implemented in basic schools, the Arunodaya program.
महोबा। परिषदीय विद्यालयों में अब बच्चों की सुबह केवल प्रार्थना तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि हर दिन नई जानकारी, गतिविधि व नए अनुभव के साथ शुरू होगी। नवाचार आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अरुणोदय गतिविधि सत्र 2026-27 से जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


इसको लेकर स्कूल शिक्षा निदेशक मोनिका रानी ने निर्देश जारी किए हैं। नई पहल से छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन किसी न किसी विषय पर रोचक ढंग से जानकारी दी जाएगी। यह गतिविधियां विद्यालयों में सुबह की प्रार्थना सभा में संचालित होंगी। जिसमें शिक्षक प्रधानाध्यापक बच्चों को विषय से जोड़ते हुए संवादात्मक तरीके से पढ़ाएंगे। अरुणोदय कैलेंडर के अनुसार बच्चों को पर्यावरण, स्वास्थ्य, महापुरुष जयंती, नदियों का महत्व, शब्दज्ञान, कहानी-कविता व कला स्वतंत्रता संग्राम, देशभक्ति, नैतिक शिक्षा और सामाजिक व्यवहार जैसे विषयों पर जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


साथ ही मौसम के अनुसार फल-सब्जियों के लाभ, स्वच्छता, पोषण, ट्रैफिक नियम, सड़क सुरक्षा, बाढ़ बचाव, वर्षा जल संरक्षण, पौधरोपण, संचारी रोगों की रोकथाम व विद्यालय शिष्टाचार पर भी विशेष गतिविधियां होंगी। गणित का डर दूर करने के लिए पहेलियां, खेल, गणित किट और भारतीय गणितज्ञों की जानकारी भी दी जाएगी। अरुणोदय कैलेंडर की खास बात यह है कि प्रत्येक गतिविधि के साथ क्यूआर कोड जोड़ा गया है। शिक्षक मोबाइल से स्कैन कर विषय से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी, वीडियो व सामग्री प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed