{"_id":"6a1dde47f4e0e7613e0a9e1a","slug":"a-mason-riding-a-bike-died-after-being-hit-by-a-vehicle-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-125789-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन
महोबा/कुलपहाड़। बम्हौरीकलां-कुलपहाड़ मार्ग पर रविवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। उधर अन्य सड़क हादसों में युवक समेत सात लोग घायल हुए हैं। हादसे के समय बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था जिससे सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
कोतवाली कुलपहाड़ के अतरपठा गांव निवासी हीरालाल (50) राजमिस्त्री का काम करते थे। रविवार की रात को वह बाइक से घर जा रहे थे। बम्हौरीकलां के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सोमवार की दोपहर उपचार दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
वहीं कस्बा कबरई निवासी नीरज (25) रविवार की रात बाइक से घर जा रहा था। तभी रास्ते में तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह पुरा निवासी कस्तूरी, समदनगर निवासी अब्दुल जब्बार, कुलपहाड़ निवासी उर्मिला, बम्हौरीखुर्द निवासी कंधीलाल, बनियातला निवासी जयराम और इटवा निवासी बेबी सिंह अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां कस्तूरी, कंधीलाल, नीरज व जयराम की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।