फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A farmer, upset with the crop failure, committed suicide by hanging himself

Mahoba News: फसल खराब होने से परेशान किसान ने फंदा लगा दी जान

Sat, 06 Sep 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 06 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
A farmer, upset with the crop failure, committed suicide by hanging himself
पनवाड़ी (महोबा)। थाना महोबकंठ के नैपुरा गांव में शुक्रवार की शाम अतिवृष्टि से फसल बर्बाद होने से परेशान किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। किसान ने एक साल पहले बेटी की शादी के लिए साहूकारों से कर्ज लिया था। फसल बर्बाद होने से कर्ज अदायगी की चिंता में वह परेशान रहता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नैपुरा गांव निवासी अरविंद सिंह (55) करीब 20 बीघा भूमि में खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। खरीफ फसल में उसने उड़द और तिल बोई थी। लगातार बारिश होने से फसल खेत में ही सड़ गई। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे अरविंद सिंह खेत गया और फसल बर्बाद देख मायूस होकर पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। जब बेटा लोकेंद्र खेत पहुंचा तो पिता को फंदे पर लटकता देख पुलिस को सूचना दी। बेटे ने बताया कि पिता ने एक वर्ष पहले बहन सोनिया की शादी के लिए कर्ज लिया था। इस वर्ष अधिक बारिश से पूरी फसल बर्बाद हो गई। इससे पिता परेशान रहने लगे थे। शाम को उन्होंंने कर्ज अदायगी की चिंता में आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष महोबकंठ विनोद कुमार का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed