फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A death in a road accident, 11 injured

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, 11 घायल

Wed, 05 Aug 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Wed, 05 Aug 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
A death in a road accident, 11 injured
जिले में अलग अलग हुई
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन लोग गंभीर रुप घायल हो गए । घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी अच्छेलाल (40)  बुधवार को मोटरसाइकिल से कबरई की तरफ जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। उधर शहर के मुख्य मार्ग पर एक बाइक सवार युवक ने जीजीआईसी से साइकिल से लौट रही छात्रा सुनीता को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई। बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांदा से महोबा आ रही रोडवेज बस की ग्राम डहर्रा के पास डंफर से टक्कर हो गई, जिससे बस में सवार दस यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में बस में फंसे लोगों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में अर्चना शुक्ला (35), रामकिशोर (30), जगमेाहन (45), सरमन (52), कल्लू रैकवार (42) निवासी बांदा गेंदारानी(55), अभिलाषा (32), मोनू (10), सुखलाल (56) सहित दस लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed