{"_id":"80562","slug":"Mahoba-80562-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"शत प्रतिशत रहा कई विद्यालयों का परीक्षा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शत प्रतिशत रहा कई विद्यालयों का परीक्षा परिणाम
Mahoba
Updated Thu, 07 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। चरखारी के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज का इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत होने पर विद्यालय में छात्रों और शिक्षकों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस विद्यालय में 142 परीक्षाथी शामिल हुए जिसमें 50 छात्र ससम्मान, 79 प्रथम, 13 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विद्यालय की छात्रा अभिलाषा गुप्ता ने 87.6 साकेत व कुलदीप ने 87, अभिषेक राजपूत ने 85.6 और कुलदीप ने गणित विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज महोबा में सुरेंद्र यादव ने भी 81 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार जीबी इस्लामिया इंटर कालेज में इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में 114 छात्र शामिल हुए जिसमें 108 उत्तीर्ण हुए और विद्यालय का परिणाम 95 प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य नसीम अहमद ने बताया कि अंजू देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक अजीज खां ने सभी उत्तीर्ण बच्चों की कामयाबी पर खुशी जताई। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय चरखारी में 12 बच्चों में सभी 12 उत्तीर्ण हुए। पनवाड़ी प्रतिनिधि के अनुसार नेहरू इंटर कालेज के विज्ञान वर्ग क ी छात्रा रोशनी खातून ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसी विद्यालय के अजय सोनी ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी प्रकार पटेल शिक्षण संस्थान ननौरा में 13 छात्र छात्राओं में 65 प्रथम श्रेणी और कुल 101 उत्तीर्ण घोषित हुए। छात्रा राजाबाई, करन कुमार और संजना ने अच्छे अंक पाए। इसी तरह खरेला के काशी प्रसाद इंटर कालेज में भी परीक्षा फल 94 प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने बताया 298 में से 282 छात्र छात्राएं उत्तीर्ण हुए जिसमें 74 छात्र प्रथम 195 द्वितीय श्रेणी में पास हुए।