{"_id":"74896","slug":"Mahoba-74896-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की लाश खेत में मिली बलात्कार की आशंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की लाश खेत में मिली बलात्कार की आशंका
Mahoba
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई (महोबा)। कबरई-बांदा मार्ग खेत में करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवती की लाश बरामद की गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कबरई थानाक्षेत्र के कबरई-बांदा मार्ग के किनारे स्थित सोनी ढाबा के पास खेत में युवती की नग्न लाश होने की खबर ने सनसनी फैला दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष नयन सिंह यादव ने बताया कि युवती की नग्न लाश खेत से बरामद की गई है। बरामद लाश से मृतका के साथ बलात्कार करने के बाद हत्या कर शव फेंकने का मामला प्रतीत हो रहा है फिर भी लाश के आसपास के निशानाें के आधार पर मृतका की शिनाख्त होने के बाद घटना की असलियत का पर्दाफाश किया जाएगा।