फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   पंडाल स्थल गंदगी से पटे, कैसे पधारेंगी माता

पंडाल स्थल गंदगी से पटे, कैसे पधारेंगी माता

Wed, 24 Sep 2014 05:31 AM IST
Mahoba
Mahoba Updated Wed, 24 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
महोबा। शारदीय नवरात्र महोत्सव आरंभ होने में केवल दो दिन रह गए हैं, इसके बावजूद नगर पालिका ने अभी तक दुर्गा पंडाल वाले स्थानाें की सफाई कराने की सुध नहीं ली है। इससे देवी भक्ताें में नगर पालिका प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश है।
विज्ञापन

25 सितंबर से शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है। शहर में जगह-जगह दुर्गा पंडाल सजाने के लिए देवी भक्त तैयारियाें में जुट गए हैं। लेकिन नगर पालिका परिषद ने अभी तक देवी पंडाल बनाए जाने वाले स्थानाें की सफाई नहीं शुरू कराई है। हालात यह है शहर के भटीपुरा, नैकानापुरा, गांधी नगर, टूरिस्ट बंगला और कचहरी सहित कई स्थानाें पर गंदगी फैली है। सड़काें पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। साथ ही नालियां भी कीचड़ से बजबजा रही हैं। तमाम स्थानाें पर देवी भक्त खुद सफाई के बाद मौरंग डालकर दुर्गा पंडाल को तैयार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

भटीपुरा निवासी बलराम, राजू रैक्वार और सुंदर रैक्वार आदि ने बताया नवरात्र का त्योहार पास होने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन सफाई के प्रति उदासीन है। गलियाें में कूड़े के ढेर लगने से देवी पंडाल बनाने में दिक्कत आ रही है। गंदगी से मंदिर आने- जाने में भी श्रद्धालुआें को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बताया नगर पालिका से मांग करने के बाद भी सफाई नहीं कराई जा रही है। जगह-जगह गंदगी और कूड़ा फैला होने से श्रद्धालुआें में आक्रोश है। उधर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पुष्पा अनुरागी ने बताया शहर में 120 स्थानाें पर दुर्गा पंडाल बनाए जा रहे हैं। नगर पालिका द्वारा सफाई कराई जा रही है। फिर भी यदि कहीं सफाई रह जाती है तो नागरिक नगर पालिका से सहयोग करें। प्रार्थना पत्र देने पर संबंधित क्षेत्र की सफाई करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed