{"_id":"44-190749","slug":"Mahoba-190749-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों को धक्का देकर कैदी ट्रेन से कूदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाहियों को धक्का देकर कैदी ट्रेन से कूदा
Mahoba
Updated Sat, 26 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। पेशी के लिए मुरैना ले जाया जा रहा हमीरपुर जेल में निरुद्ध कैदी गुरुवार की मध्य रात्रि दो बजे रेलवे स्टेशन महोबा के करीब महाकौशल एक्सप्रेस में सिपाहियों को धक्का देकर मय हथकड़ी ट्रेन से कूदकर भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने चेन पुलिंग करके भागे कैदी का पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। थाना जीआरपी महोबा में एक हैड कांस्टेबल समेत तीन सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी रानू उर्फ रोहित पुत्र राम कुमार ग्राम भरुआ सुमेरपुर में हुई हत्या के मामले में हमीरपुर जिला कारागार में बंद था। गुरुवार की रात महाकौशल एक्सप्रेस से उसे मुरैना न्यायालय में चोरी के मुकदमे में पेशी को पुलिस अभिरक्षा में ले जाया जा रहा था। रात तकरीबन दो बजे रेलवे स्टेशन महोबा से जैसे ही महाकौशल एक्सप्रेस आगे बढ़ी, तभी कैदी ने सिपाहियाें को धक्का देकर हथकड़ी सहित ट्रेन से छलांग लगा दी। ट्रेन के रफ्तार पकड़ने पर सिपाही उसके पीछे कूदने का साहस नहीं जुटा सके और पुलिसकर्मियों ने चेन पुलिंग कर दी।
ट्रेन रुकते ही सिपाहियाें ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कैदी अंधेरे में गायब हो चुका था। पुलिस कर्मचारी हाथ मलते रह गए। शुक्रवार को सुबह पुलिसकर्मियाें ने जीआरपी थाना महोबा में कैदी के भागने की सूचना दी। इस पर थानाध्यक्ष अलमा अहिरवार ने हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल रमेश कुमार और रंग बहादुर के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।