{"_id":"44-184723","slug":"Mahoba-184723-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पलटा, नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो पलटा, नौ लोग घायल
Mahoba
Updated Sat, 07 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलाताल (महोबा)। कस्बे के रेलवे स्टेशन के समीप एक अनियंत्रित टेंपो पत्थर पर चढ़कर पलट गया, जिससे उसमें सवार नौ लोग घायल हो गये। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में भर्ती कराया गया। एक महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। टेंपो में सवार लोग शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे।
शुक्रवार सुबह एक टेंपो ग्राम घटेरा से सवारियां भरकर बेलाताल रेलवे स्टेशन आ रहा था। रेलवे स्टेशन के नजदीक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पत्थर पर चढ़ गया और पलट गया, जिससे उसमें सवार आठ यात्री घायल हो गये। दुर्घटना होते ही टेंपो में चीख पुकार मच गई। शोरगुल सुन ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए और टेंपो में फंसे घायलाें को अस्पताल पहुंचाया।
घायलाें में ललितपुर के ग्राम सिरसी निवासी जानकी (25) पत्नी शुंभानाथ, शुंभानाथ (40), टीकमगढ़ के लहार निवासी जानकी (50) पत्नी ठानिया, चंदा (45) पत्नी हेमनाथ, चक्रवती (10) पुत्री हेमनाथ, सुनील (11) पुत्र धामिया, लल्लू (32), झांसी के समथर निवासी अशोक (30), पार्वती (40) पत्नी चतुर नाथ शामिल हैं। पार्वती को चिकित्सकाें ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।