फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   सचिव को सस्पेंड करने के निर्देश

सचिव को सस्पेंड करने के निर्देश

Sat, 07 Jun 2014 05:32 AM IST
Mahoba
Mahoba Updated Sat, 07 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। डीएम अनुज कुमार झा ने शुक्रवार को ब्लाक कबरई के लोहिया गांव ज्योरइया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी द्वारा लोहिया आवास पूर्ण होने की भेजी गई रिपोर्ट गलत पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सचिव को निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह नौ बजे डीएम अचानक ग्राम ज्योरइया जा पहुंचे। जहां विद्यालय परिसर में झाड़ झंकाड़ लगे देख डीएम ने नाराजगी जताई। साथ ही गांव में कूड़े के ढेर और नालियां अवरुद्ध देख डीएम का पारा चढ़ गया। ग्रामीणाें ने बताया कि गांव में कभी कभार ही सफाई होती है। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी राम जियावन को अपने सामने गांव में सफाई कराकर 24 घंटे में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण में गांव में 50 लोहिया आवास, नौ इंदिरा आवास और निर्मल भारत अभियान के तहत 200 स्वच्छ शौचालय बने पाए गये। आधे से ज्यादा लोहिया आवासाें में न तो प्लास्टर हुआ है, न फर्श है और न ही बिजली की फिटिंग। आधा दर्जन आवासाें में छत नहीं पड़ी है और न ही खिड़की दरवाजे लगे पाए गये। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राम प्रसाद द्वारा डीएम को भेजी रिपोर्ट में सभी लोहिया आवासाें को पूर्ण दर्शाया गया है। यह देख डीएम का पारा चढ़ गया। उन्हाेंने सचिव को लताड़ लगाई अैर निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही डीपीआरओ से लोहिया आवासाें का निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्मल भारत अभियान के तहत गांव में बने 200 स्वच्छ शौचालयाें का ग्रामीणाें का द्वारा उपयोग न किया जाना पाया गया। डीएम ने नाराजगी जताते हुए डीपीआरओ को शौचालय निर्माण की धनराशि की रिकवरी कराने के निर्देश दिए। गांव में 20 बिजली कनेक्शन हैं। तमाम ग्रामीण विद्युत लाइन में कटिया डालकर बिजली जलाते हैं। डीएम के अचानक पहुंचने पर ग्रामीणाें में खलबली मच गई और कटिया निकालना शुरू कर दिया। डीएम ने बिजली विभाग के एक्सईएन रमेश चंद्रा को गांव में छापामार अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ शिवनारायण, पीडी हुबलाल, एडीओ पंचायत राम प्रकाश दीक्षित, ग्राम प्रधान सुमन रानी, प्रधान प्रतिनिधि प्रान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed