फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   यातायात सुधारने को बनाई गईं योजनाएं फेल

यातायात सुधारने को बनाई गईं योजनाएं फेल

Sat, 07 Jun 2014 05:32 AM IST
Mahoba
Mahoba Updated Sat, 07 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
महोबा। यूं तो तमाम शहराें में यातायात कानूनाें का पालन किया जाता है, लेकिन जिले का अपना अलग ही यातायात कानून है। यातायात व्यवस्था सुधारने को बनाई गईं योजनाएं आधी अधूरी ही लागू हो सकीं। पुलिसकर्मियाें के सामने आड़े तिरछे वाहन खड़े कर सवारियां भरना डग्गामार वाहन चालकाें की आदत बन चुकी है। शहर में चौराहाें पर यातायात पुलिस कर्मियाें की मौजूदगी में वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना अपनी शान समझते हैं।
विज्ञापन

जिले में जगह-जगह बने चौराहाें पर ट्रैफिक सिपाहियाें की तैनाती न होने से चौराहे खाली रहते हैं। जिससे वाहन चालक मनमर्जी से वाहन चलाते हैं। बेतरतीब वाहन चलाने के चक्कर में अक्सर दुर्घटनाएं हो जाती हैं। इसका खामियाजा वाहन चालक के साथ-साथ राहगीराें को भी भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

शहर में रोडवेज बस स्टैंड, जिला अस्पताल समेत कई स्थानों पर नो पार्किंग जोन के बोर्ड है, लेकिन वह शोपीस साबित हो रहे हैं। आए दिन हो रही सड़क दुुर्घटनाओं से डग्गामार वाहन सबक नहीं ले रहे हैं। जान जोखिम में डालकर सफर किया जा रहा है। नाबालिग टेंपो चला रहे हैं, साथ ही 80 फीसदी लोगों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं हैं। पुलिस कर्मी स्वयं यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। संसाधनों की कमी और उस पर अतिक्रमण यातायात नियमों का पालन कराने में रोड़ा बने हुए हैं। अतिक्रमण यातायात जाम की मुख्य वजह बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed