{"_id":"44-182787","slug":"Mahoba-182787-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार अग्निकांडों में लाखों की संपत्ति राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार अग्निकांडों में लाखों की संपत्ति राख
Mahoba
Updated Fri, 23 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। चार अलग-अलग स्थानाें पर हुई अग्निकांड की घटनाआें से लाखाें रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। दमकल विभाग के जवानाें ने अलग-अलग स्थानाें पर पहुंचकर घंटाें मशक्कत के बाद अग्निकांड पर काबू पाया। तेज धूप के चलते अग्निकांड की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं।
कबरई के मोहल्ला विशाल नगर में मंगल दास के घर में आग लग गई। मोहल्लेवासी आग बुझाने दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया। कुलपहाड़ के मोहल्ला सतियनपुरा निवासी सुरेश कारीगर के मकान में आग लग गई। दमकल विभाग के जवानाें ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। चरखारी के संतोषी माता मंदिर के पास खजूर के पेड़ाें में अचानक आग लगने से जंगल में चाराें तरफ आग फैलने लगी। तभी ग्रामीणाें ने फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने दो घंटे के बाद आग पर काबू पाया।
श्रीनगर प्रतिनिधि के मुताबिक, श्रीनगर निवासी वीरेंद्र कुमार गुप्ता का कस्बे से बाहर खेत में मकान बना हुआ है। बुधवार की शाम को परिवार की महिलाएं खाना बनाने के बाद चूल्हे की आग बुझाना भूल गईं। चूल्हे की चिंगारी से मकान में आग लग गई। आग लगते ही परिजनाें के चीखने चिल्लाने पर ग्रामीण दौड़ पड़े और हैंडपंपाें व कुआें से पानी लाकर आग बुझाने लगे। दमकल विभाग ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अग्निकांड की घटना से घर में रखा सात क्विंटल गेहूं, नगदी व अन्य गृहस्थी का सामान जल गया। इस आग की घटना से गृहस्वामी को 50 हजार रुपये की क्षति हुई है। पीड़ित गृहस्वामी के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है।