{"_id":"44-177243","slug":"Mahoba-177243-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता की लाश कुएं में मिली, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता की लाश कुएं में मिली, हत्या का आरोप
Mahoba
Updated Tue, 08 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना क्षेत्र के ग्राम मुरानी से तीन दिन पहले लापता हुए युवक की लाश सोमवार को पुलिस ने एक कुएं से बरामद की। परिजनाें ने युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने का आरोप लगाते हुए थाना श्रीनगर में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
ग्राम मुरानी निवासी वीरेंद्र (27) के पिता ब्रजभूषण की पुरानी रंजिश के चलते 1989 में हत्या कर दी गई थी। तब से वीरेंद्र की गांव के लोगाें से रंजिश चली आ रही थी। वह 4 मार्च को खलिहान से लापता हो गया। परिजनाें ने रिश्तेदाराें और मित्राें के यहां तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार को सिजहरी हार के एक कुएं में लाश पड़ी होने की सूचना पुलिस को दी गई। ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस के लाश निकालने के बाद मृतक के चाचा द्रगचंद्र ने वीरेंद्र के रूप में उसकी शिनाख्त की। लाश देख परिजनाें में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा ने बताया कि उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। चाचा ने घटना की तहरीर थाना श्रीनगर में दे दी है। थानाध्यक्ष श्रीनगर चंचल यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।