फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   924.50 quintal wheat procurement in the district

जिले में अब तक हुई 924.50 कुंतल गेहूं खरीद

Sat, 09 Apr 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
924.50 quintal wheat procurement in the district
महोबा। गेहूं क्रय कार्य के पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण में चित्रकूट धाम मंडल बांदा के लिए शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी एस.एम.ए.रिजवी, सचिव, पंचायतीराज शनिवार को महोबा पहुंचकर गेहूं खरीद केंद्र-साधन सहकारी समिति, नहदौरा का निरीक्षण किया। जिले में अबतक 924.50 क्विंटल गेंहू की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन

मौके पर किसान बृजेश कुमार से 5.5 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। नोडल अधिकारी ने क्रय केंद्र के निरीक्षण के बाद भंडारण डिपो एफ.एस.डी. महोबा का भी निरीक्षण किया। गेहूं के सुचारू भंडारण के लिए प्रबंधक, भंडारण को निर्देश दिए गए कि डिपो पर पर्याप्त लेबर की व्यवस्था की जाए , जिससे खरीद केंद्रों से प्रेषित गेहूं की अनलोडिंग हो सके। निरीक्षण के दौरान संभागीय खाद्य नियंत्रक, चित्रकूटधाम संभाग, बांदा संजीव कुमार , जिला खाद्य विपणन अधिकारी, महोबा राम कृष्ण पांडेय, ए.आर.कोऑपरेटि आर.पी.गुप्ता , जिला प्रबंधक,पी सी एफ शरद सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed