फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, 13 घायल

अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, 13 घायल

Sat, 23 Mar 2019 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, 13 घायल

विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों से सिर में गंभीर चोटेें आईं।
शहर के मोहल्ला बजरिया निवासी बृजेश कुुुमार (29) पुत्र बृज गोपाल तिवारी गुरुवार की शाम बाइक से अपने साथी सुयश (28) के साथ चरखारी की ओर जा रहा था। तभी करहरा मोड़ के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया जबकि सुयश का उपचार चल रहा है। सूचना पर पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरी घटना कानपुर-सागर हाइवे में ग्राम बरबई के समीप घटी। जनपद हमीरपुर के थाना मौदहा के ग्राम छिरका निवासी आशीष कुुमार (25) पुत्र सिद्घ गोपाल गुरुवार को बाइक से कबरई आया था। रात को लौटते समय ग्राम बरबई के समीप वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी कबरई पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा श्रीनगर निवासी कुलदीप (20) पुत्र सुरेश बाइक से मंगल व हेमंत के साथ ग्राम उरवारा जा रहा था। रास्ते में किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


इसी तरह लवकुश नगर निवासी राघवेंद्र (55), ग्राम सिचौरा निवासी जोगेंद्र (22) पुत्र नरेंद्र, ग्राम मझलवारा निवासी हजारी (50), ग्राम कनकुआ निवासी अंकित (16) पुत्र फूलचंद्र, मोहल्ला रामनगर निवासी लीलाधर (50), कबरई निवासी हेमराज (30), परमानंद चौराहा निवासी बलवंत (26), बीला निवासी पवन कुमार (32) व कबरई निवासी नितिन (22) अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और दो लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed