{"_id":"5c83f05fbdec2213ff32b170","slug":"91552150623-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से घायल हुए साइकिल सवार युवक की ग्वालियर ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शनिवार को अन्य सड़क दुर्घटनाओं में मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए।
कस्बा कबरई के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी शाबिर उर्फ पप्पू (38) पुत्र कल्लू एक मार्च की दोपहर जुमा की नमाज अदा करने के लिए साइकिल से मस्जिद जा रहा था। तभी रास्ते में बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी। जिससे शाबिर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए।
जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। शुक्रवार को अचानक हालत बिगड़ने पर डाक्टरों ने ग्वालियर रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। तब परिजन शव को महोबा ले आए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
जनपद हमीरपुर निवासी हरीबाबू (52) पुत्र श्रीबहादुर बाइक से महोबा आ रहा था। कस्बा कबरई के समीप बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। जिससे वह गिरकर घायल हो गया। कालपी, जालौन निवासी राजू (35) पुत्र देवीप्रसाद सड़क पर एकाएक आए जानवर को बचाने के चक्कर में बाइक से गिरकर घायल हो गया। एक अन्य घटना में कस्बा खरेला निवासी आहिल (5) पुत्र हफीज घर के दरवाजे पर खेल रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।