{"_id":"5aad608e4f1c1b690e8b507b","slug":"81521311886-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)।
अमर उजाला ब्यूरो
फदना रोड निवासी एक महिला ने बीमारी से परेशान होकर जान दे दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
गौहांड गांव निवासी उर्मिला (55) पत्नी स्व. गुलजारी लाल पांच वर्ष पहले पति की मौत के बाद से फदना रोड निवासी भांजे सुरेंद्र के साथ रहती थी। उर्मिला मेहनत मजदूरी कर पेट पालती थी। परिजनों के अनुसार, वह एक वर्ष से बीमार चल रही थी। जो पैसा था वह बीमारी में खर्च हो गया पर आराम न मिला। इससे वह परेशान रहती थी। शनिवार की सुबह सुरेंद्र के घर से जाने के बाद उर्मिला ने कमरे में रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई।
सुरेंद्र के घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस जांच कर रही है। सुरेंद्र ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उर्मिला के बीमार रहने और काम न मिलने से बेहतर उपचार नहीं हो पा रहा था। इससे वह परेशान रहती थी।
-भांजे के यहां रहकर मेहनत मजदूरी करती थी