{"_id":"6144dea78ebc3e3ee67eb471","slug":"8-thousand-took-doses-of-vaccine-in-the-vaccination-campaign-mahoba-news-knp652809419","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण महाभियान में 8 हजार ने ली टीके की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण महाभियान में 8 हजार ने ली टीके की खुराक
विज्ञापन
जिला अस्पताल में टीकाकरण कराती वृद्धा
- फोटो : MAHOBA
महोबा। कोरोना रोधी टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जिले में महाभियान चलाया है। इस महाभियान में 19 हजार आबादी को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।
टीकाकरण के लिए जनपद में 112 केंद्रों पर बनाए गए हैं। इसमें चार केंद्र शहरी क्षेत्र में बने हैं। ग्रामीणों को अधिकाधिक प्रतिरक्षित करने की रणनीति बनाई गई है। शाम पांच बजे तक आठ हजार लोगों ने टीका लगवाया। कई केंद्रों में देर शाम तक टीकाकरण जारी रहा।
शुक्रवार को सुबह शहर के भटीपुरा शहरी स्वास्थ्य केंद्र में बने कोरोना टीकाकरण केंद्र में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. जीआर रत्मेले ने फीता काटकर टीकाकरण की शुरूआत कराई। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमके सिंहा ने कहा कि जनपद का रोजाना टीकाकरण का लक्ष्य छह हजार रखा है। लेकिन महाभियान में इसे बढ़ाकर 19 हजार कर दिया गया। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभाग की तैयारियां पूरी कर रखी हैं।