{"_id":"62a389adcc4b371aa03f2a3c","slug":"76-couples-hold-each-other-s-hand-mahoba-news-knp701690764","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह सम्मेलन में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह सम्मेलन में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/चरखारी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को जिले के चारों ब्लॉकों में विवाह सम्मेलनों का आयोजन किया गया। जिसमें 76 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा। सैकड़ों लोग सामूहिक विवाह के साक्षी बने।
ब्लॉक जैतपुर के एक मैरिज गार्डन में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में अलग-अलग मंडपों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वैवाहिक रस्में कराई गईं। सोनिया का महुआ बांध निवासी पुष्पेंद्र, रक्षा का जालौन निवासी प्रदीप, ईशु का उमरिया निवासी प्रवेश कुमार समेत 25 जोड़ों का विवाह कराया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, ब्लॉक प्रमुख संदीप राजपूत, बीडीओ राहुल पांडेय, किरण पाठक आदि ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
चरखारी संवाद के अनुसार ब्लॉक परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 15 जोड़ों का विवाह कराया गया। इस मौके पर एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख अंजना अनुरागी आदि मौजूद रहे। पनवाड़ी संवाद के अनुसार ब्लॉक कार्यालय में 17 जोड़ों का विवाह कराया गया। इसी तरह ब्लॉक कबरई परिसर में 19 जोड़ों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर साथ-साथ रहने का वचन लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर सदर विधायक राकेश गोस्वामी, ब्लॉक प्रमुख कबरई राजू सिंह, पीडी चित्रसेन सिंह आदि मौजूद रहे।