{"_id":"5c913732bdec22146f514d01","slug":"71553020722-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो की टक्कर से साइकिल सवार वृद्घ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो की टक्कर से साइकिल सवार वृद्घ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहराकलां में तेज रफ्तार आटो ने साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्राम करहराकलां निवासी कल्लू (60) पुत्र दसइयां सोमवार की शाम साइकिल से खेतों की ओर जा रहा था। तभी चरखारी महोबा मार्ग में गांव के समीप तेज रफ्तार आटो ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने आटो चालक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। गंभीर हालत में कल्लू को डाक्टरों ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
दूसरी घटना छतरपुर रोड पर घटी। ग्राम मुड़हरा निवासी देवेंद्र अपने साथ राजेश के साथ बाइक से महोबा आ रहा था। रास्ते में सड़क पर एकाएक आए जानवर को बचाने के चक्कर में बाइक फिसल गई। जिससे दोनों गिरकर घायल हो गए। इसी तरह पसवारा निवासी राममिलन बाइक से महोबा आते समय रास्ते में गिरकर घायल हो गया। सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। एक भी बाइक सवार हेलमेट नही लगाए था। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
आटो की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत