{"_id":"5b92a981867a55013f17c163","slug":"71536338305-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूसे की तरह सवारियां भरकर फर्राटा मार रहे क्रूजर वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूसे की तरह सवारियां भरकर फर्राटा मार रहे क्रूजर वाहन
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई (महोबा)। कबरई-कुनेहटा मार्ग में क्रूजर वाहन भूसे की तरह सवारियां भरकर फर्राटा मार रहे है, जिससे किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी है। जान जोखिम में डालकर लोग यात्रा करने को मजबूर है। सीमा से अधिक सवारियां भरकर चलने वालों के खिलाफ विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से उनके हौंसले बुलंद है।
कबरई-कुनेहटा मार्ग में पूरे दिन क्रूजर वाहनों की धमाचौकड़ी रहती है। इस मार्ग पर कबरई से धरौन, गहरा, ग्योड़ी, सुरहा, बधारी सहित एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों का आना जाना है। बस न चलने से लोगों को क्रूजर वाहनों का सहारा लेना मजबूरी बना है। वाहन चालक क्रूजर वाहन से 25 से 30 सवारियां भरकर सड़कों में फर्राटा मार रहे है। वाहनों को पीछे लटकने के साथ छत में व आगे बैठकर लोग यात्रा कर रहे है, जिससे किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। बारिश के चलते जगह जगह सड़क के गड्ढों में तब्दील हो जाने से क्रूजर वाहन हिचकोले भरते चलते है। सीमा से अधिक सवारियां भरकर चलने वाले वाहनों पर किसी भी जिम्मेदार की नजर नही जाती। जिससे बेखौफ चालक लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे है। उधर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एमपी सिंह का कहना है कि वह औचक निरीक्षण करेंगे। जो क्रूजर व डग्गामार वाहन अधिक सवारियां भरे मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
भूसे की तरह सवारियां भरकर फर्राटा मार रहे क्रूजर वाहन
- कबरई-कुनेहटा मार्ग में जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे लोग
- बारिश में मौसम में उखड़ी सड़क हादसे की बनी रहती है आशंका