{"_id":"70e8cc93385ef3393779e5b927b39cb3","slug":"65-percent-turnout-in-first-phase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण में 65 प्रतिशत हुआ मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण में 65 प्रतिशत हुआ मतदान
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Fri, 09 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
महोबा। पंचायत चुनाव के चलते पोलिंग बूथ गुलजार रहे, वहीं गांव की गलियों और सड़कों पर सारा दिन सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीण मतदान केंद्रों के आसपास डटे रहे। वहीं तमाम प्रत्याशियों के समर्थक बूथ के 200 मीटर की दूरी पर बस्ते लगाए रहे।
प्रथम चरण के मतदान के प्रति मतदाताओं में उत्साह के चलते महिलाओं, वृद्धों के अलावा विकलांगों ने भी मतदान में उत्साह दिखाया। विकलांगों को कोई सहारा न मिलने पर कोई बैसाखी के सहारे तो कोई हाथों के सहारे पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचा। वृद्धों को नवयुवकों द्वारा कंधे में ले जाकर मतदान कराया।
चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को छुट्टी का दिन होने के कारण सड़कों पर भी चहल पहल नहीं दिर्खाइं दी, वहीं गलियों और मोहल्लों में खासा संनाटा पसरा रहा। मतदान केंद्रों पर व आसपास देर शाम तक खासी चहल पहल रही। ग्रामीण अंचलों में बनाए गए मतदान केंद्रों के आसपास सारा दिन अधिकारियों की गाडिंया दौड़ती रहीं। प्राथमिक विद्यालय धरौन में मतदाताओं की शाम पांच बजे भारी भीड़ जुटने के कारण दो घंटे बाद देरी से मतदान खत्म हुआ।