फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   फिजा में जमकर उड़ा अबीर गुलाल, रंगों से सराबोर हुआ तन-मन

फिजा में जमकर उड़ा अबीर गुलाल, रंगों से सराबोर हुआ तन-मन

Sat, 23 Mar 2019 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
फिजा में जमकर उड़ा अबीर गुलाल, रंगों से सराबोर हुआ तन-मन
महोबा। रंग, उमंग और उल्लास का पर्व होली जिले में हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। होली के मौके पर फिजा में जमकर अबीर गुलाल उड़ा तो तन और मन रंगों से सराबोर हो गया। पूरे दिन युवा डीजे साउंड की धुन पर धमाल मचाते रहे। होली को लेकर कई स्थानों पर मटकी तोड़ने की परंपरा का निर्वाहन किया गया। मोहल्लों से आईं युवकों की टोलियां मटकी तोड़ने में दमखम दिखाती रहीं। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की मुबारकवाद दी और एक दूसरे के घर पहुंच गुझियां व अन्य पकवानों का आनंद उठाया।
विज्ञापन


जिले में 20 मार्च की रात होलिकादहन के साथ ही होली का पर्व शुरू हो गया। गुरुवार और शुक्रवार को जिले में होली मनाई गई। होली पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में गजब का जोश दिखाई दिया। सुबह से ही रंगों से सराबोर युवाओं की टोलिया मोहल्लों में भ्रमण करने लगीं। सड़क से गुजरने वाले लोगों पर बच्चों ने पिचकारी से रंग डालकर खुशी मनाई। पूरे दिन एक दूसरे के घर पहुंच होली पर्व की बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। महिलाएं भी होली खेलने में पीछे नही रहीं। महिलाओं की टोलियों ने अपने अपने मोहल्लों के घरों में पहुंचकर अबीर गुलाल लगाया।
विज्ञापन

होली पर्व पर रंगों से रंगे युवा एक मोहल्ले से दूसरे मोहल्ले का भ्रमण करते रहे। सड़कों पर बाइकों में सवार युवाओं की टोलियां बुरा न मानो होली है की आवाज बुलंद करते घूमतीं रहीं। शुक्रवार को शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली खेली गई। शहर के मोहल्ला हवेली दरवाजा में दशकों से चली आ रही मटकी तोड़ने की परंपरा का निर्वाहन किया गया। विभिन्न मोहल्लों की टोलियों ने मटकी तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान उन पर रंगों की बारिश की गई। सुरक्षा की दृष्टि से चौराहों के अलावा अन्य प्रमुख स्थानों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। कही किसी प्रकार का विवाद न हो, इसके लिए पुलिस मोहल्लों में भ्रमण शांति व्यवस्था बनाए रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
फाग गायकों की टोलियों ने जीता सभी का दिल
बुंदेलखंड में होली पर्व पर फाग गायन का अलग ही महत्व है। शुक्रवार को फाग गायकों की टोलियां मोहल्लों मोहल्लों में भ्रमण करती रहीं। शहर के मोहल्ला नारूपुरा, बड़ीहाट, कठकुलवा के अलावा कबरई, कुलपहाड़, चरखारी, पनवाड़ी, बेलाताल में भी होली पर्व पर फाग गायन के आयोजन किए गए। बुंदेली भाषा में ईसुरी की फागें सुनकर लोग झूम उठे। फाग गायकों की टोलियों ने सभी का दिल जीत लिया। इस दौरान एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां मनाई गई।
इंसेट
सीओ ने बच्चों और बुजुर्गों के साथ मनाई होली
सीओ सिटी जटाशंकर राव ने होली पर्व के मौके पर शहर के मलकपुरा स्थित अनाथालय में पहुंचकर बच्चों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई और रंग-गुलाल से होली भी खेली। सीओ को अपने बीच पाकर बच्चे उत्साहित दिखे। इसके बाद सीओ ने वृद्घाश्रम जाकर बुजुर्गों के साथ होली का त्योहार मनाया। एक-दूसरे को रंग-गुलाल पर्व की मुबारकबाद दी। इस दौरान सीओ ने वृद्घाश्रम में बैठककर बुजुर्गों की समस्याएं सुनी और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
इंसेट
होली के दिन भी जारी रहा अनशन
पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर पिछले 265 दिन से चल रहा अनशन होली के दिन भी जारी रहा और अनशनकारियों की होली शुक्रवार को अनशन स्थल पर ही मनी। अनशन पर बैठे बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर व उनके सहयोगियों से गले मिलकर होली की बधाई दी। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले हुरियारों ने अनशन स्थल पर रुककर अलग बुंदेलखंड राज्य की आवाज बुलंद की।

इंसेट
सांसद ने युवा साथियों के साथ खेली होली
संसदीय क्षेत्र के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने युवा साथियों के साथ होली खेली। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल व रंग लगाकर होली का आनंद लिया। दिल्ली से लौटे सांसद ने सारा दिन पार्टी समर्थकों और अपने साथियों के साथ होली खेलकर समय बिताया। साथ ही चुुुनावी चर्चाएं भी हुई।
अखिलेश चंसौरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed