फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   59 buffaloes recovered from the container, five accused arrested

Mahoba News: कंटेनर से 59 भैंसें बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

Mon, 07 Aug 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 07 Aug 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
59 buffaloes recovered from the container, five accused arrested
श्रीनगर (महोबा)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बा श्रीनगर के पास बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एक कंटेनर पकड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर से 59 भैंसें बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ तस्करी और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले से तस्करी कर पशु क्रूरता के लिए कुछ लोग कंटेनर में 59 भैंसों को भरकर जनपद कानपुर जा रहे थे। भनक लगने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर के पास कंटेनर को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। कंटेनर से 59 भैंसें बरामद की गई। भैंसों से संबंधित किसी प्रकार के कागजात आरोपी नहीं दिखा सके। भैंसों को कंटेनर में भूसे की तरह भरा गया था। पुलिस ने जनपद विदिशा के लारा निवासी नवाब खान, इमरान खान, छोटे खान, आबिद व चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार का कहना है कि कंटेनर से बरामद पशुओं को गोशालाओं में रखा गया है। बिना कागजात के भैंसें कानपुर ले जाई जा रहीं थीं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed