फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   57025 farmers will be forgiven for the loan

जिले के 57025 किसानों का माफ होगा कर्ज

Fri, 14 Jul 2017 10:54 PM IST
महोबा
महोबा Updated Fri, 14 Jul 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
57025 farmers will be forgiven for the loan
किसान हरीश जोशी के खेतों में उगा 50 सेमी लंबा बैगन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
लघु एवं सीमांत किसानों की कर्ज माफी में जिले के 57025 किसानों का कर्ज माफ होगा। 328.57 करोड़ रुपये से किसानों को राहत मिलेगी। अधिकारी किसानों का डाटा तैयार करने में जुटे है। आधार लिंक के साथ अन्य अभिलेख किसानों से मंगाए जा रहे हैं।


वर्ष 2016-17 में जिले में करीब 80 हजार किसानों पर कर्ज है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद कर्जमाफी की घोषणा से किसानों को राहत मिली। जिले के 57025 हजार किसानों को कर्जमाफी के दायरे में रखा गया है। सहायक एलडीएम गोपाल कचनार ने बताया कि कुछ बैंकों से अभी डाटा नहीं आया है।
विज्ञापन


किसानों का डाटा तैयार कराया जा रहा है। सार्वजानिक स्थानों पर सूची चस्पा की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी केके सिंह ने बताया कि 31 मार्च 2016 तक कर्ज लेने वाले किसानों को कर्जमाफी में शामिल किया गया है। 57025 हजार किसानों के अभिलेखों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जो किसान आधार लिंक कराने से छूट गए है, वह एक पखवारे तक अपने आधार लिंक करा सकते है। उन किसानों को दूसरे चरण में शामिल किया जाएगा। मृतक किसानों को फिजिकल वेरीफिकेशन कराकर कर्ज माफ कराया जाएगा।


कर्जमाफी के दायरे में न आने वाले किसानों में मायूसी है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिन किसानों की जमीन पांच एकड़ से अधिक है और उन पर तीन लाख से अधिक कर्ज है उनके कर्ज माफ नहीं किए जाएंगे।





सुगिरा गांव के किसान कालीचरन का कहना है कि उन्होंने इलाहाबाद बैंक से कर्ज लिया था। कर्ज माफ हुआ कि नहीं यह पता नहीं है। सूची में नाम देखकर पता चलेगा कि उनका कर्ज माफ हो रहा है या नहीं। किसान कालीचरन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed