फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   प्रसूता की मौत, नर्स पर लगाया लापरवाही का आरोप

प्रसूता की मौत, नर्स पर लगाया लापरवाही का आरोप

Sat, 23 Mar 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
प्रसूता की मौत, नर्स पर लगाया लापरवाही का आरोप
महोबा । प्रसव के लिए जिला अस्पताल पहुंची गर्भवती की हालत नाजुक बता रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और नर्स पर सुविधा शुल्क न मिलने पर जबरन रेफर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

परिजनों ने मामले की शिकायत सीएमओ से की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काली पहाड़ी निवासी दयावती (30) पत्नी रामकिशोर को प्रसव पीड़ा होने पर 20 मार्च की रात परिजन उसे जिला महिला अस्पताल लाए। जहां नर्सों ने उसे भर्ती कर लिया। बाद में प्रसूता की हालत गंभीर बताते हुए उसे रेफर कर दिया। किसी तरह इंतजाम कर परिजन गर्भवती को छतरपुर ले जा रहे थे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंच हंगामा शुरू कर दिया। पति ने आरोप लगाया कि अस्पताल में तैनात नर्स द्वारा सुविधा शुल्क की मांग की गई। पैसे की व्यवस्था न होने पर रेफर कर दिया। जिससे पत्नी की मौत हुई है। परिजनों के हंगामे से अस्पताल में भर्ती अन्य मरीज व तीमारदार परेशान रहे। उधर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुमन का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed