{"_id":"5c4f48cfbdec22281746eec3","slug":"51548699855-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपीओ डूडा ने डोर-टू-डोर जाकर मकानों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपीओ डूडा ने डोर-टू-डोर जाकर मकानों का लिया जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित कराए जा रहे आवासों की धनराशि न आने और तमाम लोगों के फार्म ऑनलाइन करने के एक साल बाद भी उनका चयनसूची में नाम शामिल न होने की नागरिकों द्वारा जिलाधिकारी से की गई शिकायत के बाद जिला नगरीय विकास अभिकरण की टीम ने कुलपहाड़ कस्बे में डोर-टू-डोर जाकर आवेदनकर्ताओं से मुलाकातकर मकानों को देखा, जिसमें ज्यादातर लोगों के पक्के मकान पाए गए।
प्रधानमंत्री आवासा योजना के तहत जिले में चलाई जा रही योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में लाभार्थियों को पक्के मकान के निर्माण के लिए ढाई लाख रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों में दो लाख रुपये दिए जा रहे हैं। कुलपहाड़ कस्बे के रामनरेश, मुन्ना सहित तमाम लोगों ने जिलाधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि डूडा विभाग द्वारा आवास स्वीकृत नहीं किए जा रहे है। जिस पर नगरीय विकास अभिकरण के एपीओ अबरार अहमद के नेतृत्व विभाग की टीम ने सोमवार को डोर-टू-डोर जाकर आवेदकों के कच्चे-पक्के मकानों को देखा।
एपीओ ने बताया कि जिसके पक्के मकान है। वह भी गाय बकरियों के कच्चे मकान को पक्का बनवाने के लिए भागदौड़ कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिनके मकान कच्चे है या जिनके पास आवास नहीं है भूमि है। ऐसे लोगों का चयन कर खातों में धनराशि भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि बिचौलियों का मकसद सफल न होने के कारण वह झूठी शिकायतेें करा रहे हैं।
विज्ञापन
एपीओ डूडा ने डोर-टू-डोर जाकर मकानों का लिया जायजा
-पक्के मकान मालिक भी चाह रहे पीएम आवास योजना का लाभ