फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   50% of the farmers leave the drought and unemployment

सूखे और बेरोजगारी से 50 फीसदी किसानों ने किया पलायन

Sat, 20 May 2017 11:08 PM IST
महोबा
महोबा Updated Sat, 20 May 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
50% of the farmers leave the drought and unemployment
police patrolling

विज्ञापन
बुंदेलख्ंाड की समस्याओं और लगातार दैवीय आपदाओं से जूझ रहे किसानों की बेरोजगारी के चलते 50 प्रतिशत किसान गांव छोड़कर महानगरों की तरफ पलायन कर गए। डेढ़ दशक में करीब 300 किसानों ने आत्महत्या कर ली। तमाम किसानों ने अपनी जमीन गिरवीं रख दी। यह बात ज्ञापन में जिले के जन प्रतिनिधियाें ने मुख्यमंत्री से कही।


पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत, महोबा विधायक राकेश गोस्वामी, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, राठ विधायक मनीषा अनुरागी ने बांदा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोे दिए ज्ञापन में बताया कि बुंदेलखंड की नौकरियों की बुंदेलखंड के लोगों की भर्ती के लिए अलग से बुंदेलखंड कैडर का गठन किया जाए। उत्तराखंड में यह सिस्टम लागू है। इससे बुंदेलखंड की समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन


ज्ञापन में अन्ना पशुओं का शीघ्र प्रबंध किए जाने, देशी गायों बछड़ों की नस्ल में सुधार किए जाने, बुंदेलख्ंाड के बिजली किसानों के बिल आधे किए जाने, यहां के बिजली के रेट उत्तर प्रदेश के अन्य जगहों से दोगुने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुंदेलखंड में बिजली को रेट कम किए जाने, बुंदेलखंड के सिंचाई परियोजना जैसे अर्जुन सहायक परियोजना के किसानों को शीघ्र मुआवजा दिए जाने, धंसान नदी पर प्रस्तावित विराट सागर बांध शीघ्र आरंभ किए जाने, बुंदेलखंड में उद्योग लगाने वालों को पांच वर्ष के लिए सभी कर माफ किए जाने, बुंदेलखंड के खनन व अन्य विकास कार्याें के ठेके बुंदेलखंड के लोगों केा दिए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed