फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   50 bigha cropped cattle

50 बीघा फसल चट कर गए अन्ना पशु

Tue, 29 Jan 2019 09:44 PM IST
mahoba Published by: gaurav gaurav Updated Tue, 29 Jan 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
50 bigha cropped cattle
खेतों में खड़ी फसल चट करते अन्ना पशु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 कबरई के खन्ना गांव में गोशाला बनने के बाद भी अन्ना पशुओं का आतंक बना हुआ है। सोमवार देर रात अन्ना पशु तीन किसानों की 50 बीघा फसल चट कर गए। इससे किसानों को लाखों का नुकसान हुआ।       
विज्ञापन


सोमवार रात अन्ना पशुओं ने गांव निवासी प्रेमनारायण शुक्ला की 18 बीघा, बच्चा दुबे की 26 बीघा व इस्लाम की छह बीघा में बोई गई चना व सरसों की फसल चट कर दी। रातोंरात फसल बर्बाद होने से किसानों के सामने साल भर के भरण पोषण की समस्या हो गई है।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि कर्ज लेकर खाद बीज की व्यवस्था की थी लेकिन अन्ना पशु द्वारा फसल चटकर जाने से अब कर्ज अदायगी व परिवार के भरण पोषण की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दैवी आपदाओं के प्रकोप से कराह रहे बुंदेली किसानों के लिए अन्ना पशु आफत बन गए हैं। रात दिन खेतों में डेरा जमाने के बाद भी फसल नहीं बच पा रही है।

अन्ना पशुओं के झुंड खेतों में घुसकर फसल बर्बाद कर रहे हैं। प्रशासन ने खन्ना में गोशाला बनवाया है, जिसमें करीब 200 अन्ना पशुओं को रखा जा रहा है, अभी भी लेकिन सैकड़ों जानवर अन्ना घूम रहे है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed