फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   46 candidates left in the TET exam test

टीईटी परीक्षा में 346 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Tue, 02 Feb 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Tue, 02 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
46 candidates left in the TET exam test
 उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। दो पालियों में कराई गई टीईटी परीक्षा में 5707 परीक्षार्थियों में से 346 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि 5361 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10.30 बजे शुरू हुई।
विज्ञापन

 मंगलवार को जिले के छह परीक्षा केंद्र डीएवी इंटर कालेज, साई इंटर कालेज, सेंट जोसफ, राजकीय मकुंदलाल इंटर कालेज और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में टीईटी परीक्षा कराई गई। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए पेपर छूटने के समय केंद्रों के पास के मार्ग को वन-वे कर दिया गया था। जिला विद्यालय निरीक्षक विधि नारायण ने बताया कि पहली पाली में उच्च प्राथमिक स्तर और दूसरी पाली में प्राथमिक स्तर की टीईटी परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहली पारी में 4133 परीक्षार्थियों ने परीक्षा फार्म भरे थे जिसमें से 268 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 1518 परीक्षार्थियों में से 78 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा नकल विहीन संपन्न कराने के लिए अधिकारयिों ने भी परीक्षा केंदों का जाकर जायजा लिया। श्वेता बाजपेई और उमा ने बताया कि पेपर काफी ठीक था। जबकि मोहम्मद आरिफ  रमेश कुमार और मुबीना ने बताया कि पेपर कुछ कठिन था। लेकिन परीक्षार्थियों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed