{"_id":"6096c9778ebc3e47792b8cb0","slug":"43-feesdi-hui-gehu-khareed-mahoba-news-knp6274064188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले वर्ष के सापेक्ष अभी तक महज 43 फीसदी हो सकी गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले वर्ष के सापेक्ष अभी तक महज 43 फीसदी हो सकी गेहूं खरीद
विज्ञापन
महोबा। कोरोना संक्रमण के चलते जिले में गेहूं खरीद का काम जोर नहीं पकड़ पा रहा है। चार केंद्र प्रभारियों के बीमार होने से खरीद का काम ठप है। वहीं कुछ केंद्रों में गेहूं की उठान न होने से खुले में गेहूं रखा है। जिससे बारिश व बूंदाबांदी होने पर इसके भीगकर बर्बाद होने की आशंका है। 38 दिन बीत जाने के बाद अभी तक महज 3,309 किसानों से 13,897 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा सका है। पिछले वर्ष के सापेक्ष अभी तक महज 43 फीसदी ही गेहूं की खरीद हो सकी।
समर्थन मूल्य योजना के तहत जिले में एक अप्रैल से 44 केंद्रों पर गेहूं खरीद का काम शुरू हुआ था। जो 15 जून तक चलेगा। इस समय कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हालांकि शासन-प्रशासन ने गेहूं बिक्री के लिए किसानों को आने-जाने की छूट दी है। साथ ही किसी भी केंद्र पर किसानों के गेहूं बेचने के आदेश जारी किए हैं। ताकि संबंधित केंद्र बंद होने पर किसान परेशान न हो और नजदीक के दूसरे केंद्र में अपना गेहूं बेच सकें। जिले के क्रय विक्रय केंद्र कबरई, श्रीनगर व गल्ला मंडी महोबा के क्रय केंद्र प्रभारियों के कोरोना पॉजिटिव होने और चिचारा केंद्र प्रभारी के बीमार होने के चलते इन केंद्रों में खरीद ठप रही। विभागीय अधिकारियों ने श्रीनगर व महोबा के केंद्र में दूसरे कर्मचारियों की तैनाती कर खरीद का काम शुरू कराया।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी रामकृष्ण पांडेय ने बताया कि पिछले वर्ष 32,299 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी। जिसके सापेक्ष अभी तक 3,309 किसानों से 13,897 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। भारतीय खाद्य निगम में किसानों से खरीदा गया 7,815 मीट्रिक टन गेहूं भेजा जा चुका है। शेष गेहूं का उठान जल्द कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते गेहूं खरीद का काम धीमा है। कुछ कर्मचारी भी इससे जूझ रहे हैं। केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं पूरी हैं।