फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   43/5000 kotedaar ke khilaaph graameenon ne kiya pradarshan Villagers protest against Chotedar

कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 31 Jul 2017 10:30 PM IST
महोबा
महोबा Updated Mon, 31 Jul 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
43/5000 kotedaar ke khilaaph graameenon ne kiya pradarshan Villagers protest against Chotedar
कर्ज माफी की मांग को लेकर पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला
विकासखंड पनवाड़ी के लिधोराखुर्द गांव के कोटेदार द्वारा कार्डधारकों को खाद्यान्न सामग्री वितरित न किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। जिला पूर्ति अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर राशन सामग्री वितरित कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार ने अपात्रों को पात्रता की सूची में शामिल कर दिया है। गांव में करीब 225 पात्र गृहस्थी कार्ड धारक और 32 अंत्योदय कार्डधारक है। इसमें से एक सैकड़ा कार्ड धारकों को राशन सामग्री नहीं बांटी जा रही है। इससे ग्रामीणों को खाद्य सुरक्षा के तहत बने कार्डों का कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


राजेश कुमार, अरविंद, विजय, जयसिंह, रामबाबू, दयाराम, रामप्रकाश, राजपाल, राजेंद्र सहित तमाम ग्रामीणों ने शिकायती पत्र में बताया कि कोटेदार माह में सिर्फ एक दिन खाद्यान्न वितरण करता है, जिससे कार्डधारकों को राशन सामग्री नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील दिवस में जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी को कई बार शिकायती पत्र दिए गए, लेकिन आजतक समस्या का निराकरण नहीं हुआ। ग्रामीणों ने कोटेदार की दुकान निलंबित किए जाने की मांग की है।



अंधेर नगरी चौपट राजा, टका शेर भाजी टका शेर खाजा यह कहावत लिधौराखुर्द गांव में कोटेदार पर सटीक बैठती है। एक तरफ कोटेदार ग्रामीणों को खाद्यान्न सामग्री वितरित नहीं कर रहा है। वहीं ,दूसरी तरफ अपनी अविवाहित पुत्री राधा के नाम राशन कार्ड बनवा दिया। साथ ही राधा के दो बच्चे दर्शा कर यूनिट बढ़वा लिए। जबकि राधा की शादी तक नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed