{"_id":"5c7eb77dbdec2213ec620df5","slug":"41551808381-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम योगी मानधन योजना का दिखाया गया लाइव प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रम योगी मानधन योजना का दिखाया गया लाइव प्रसारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए शुरू की गई महत्वाकांक्षी ‘प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना’ का जिला स्तर पर शुभारंभ करने के उद्देश्य से कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अहमदाबाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योजना के लोकापर्ण का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसमें श्रमिकों को मिलने वाले लाभ की जानकारी दी गई।
कलक्ट्रेट सभागार में हमीरपुर-महोबा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, जिलाधिकारी सहदेव, अपर जिलाधिकारी पूनम निगम, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर की मौजूदगी में योजना का लाइव प्रसारण देखा गया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों व मजदूरों जैसे फेरी वाले, रिक्शा चालक, घरेलू श्रमिकों, बीड़ी श्रमिकों, मोची आदि का उनकी पात्रता के अनुसार सभी जनसेवा केंद्रों से पंजीयन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 15 हजार रुपये तक मासिक आय वाले असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य है। उनको 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन के रूप में दिए जाएंगे।
डीएम ने बताया कि यह योजना अंशदायी है और योजना के अंतर्गत श्रमिकों को आयु के आधार पर 55 रुपये से लेकर 200 तक प्रति माह अंशदान किया जाएगा। इसमें श्रमिकों द्वारा किए गए अंशदान के समतुल्य धनराशि सरकार द्वारा दी जाएगी। इस योजना का क्रियान्वयन भारतीय जीवन बीमा निगम के माध्यम से किया जाएगा। जिले में अभी तक एक हजार से अधिक श्रमिकों को इस योजना से आच्छादित किया जा चुका है। कार्यक्रम में सांसद व डीएम ने इस योजना का लाभ लेने वाले श्रमिकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीडीओ हीरा सिंह, सहायक श्रमायुक्त राहुल त्यागी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अरुण कुमार तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सीएल साहू सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।