{"_id":"5c4f48cdbdec22108404bb3a","slug":"41548699853-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलपहाड़ की टीम ने छतरपुर को 13 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलपहाड़ की टीम ने छतरपुर को 13 रनों से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। विकासखंड कबरई के ग्राम सिजहरी में मध्यप्रदेश के छतरपुर और कुलपहाड़ की टीम के बीच फाइनल क्रिकेट मैच खेला गया। दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया बाद में कुलपहाड़ की टीम ने छतरपुर को 13 रनों से हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के अंपायर हृदेश कुमार राजपूत और रामचंद्र राजपूत रहे।
कुलपहाड़ क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 131 रन बनाए। जवाब में उतरी छतरपुर की पूरी टीम सात विकेट पर ही 118 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिससे कुलपहाड़ की टीम 13 रनों से फाइनल मैच जीत गई। पूरे टूर्नामेंट में 89 रन और 13 विकेट लेने पर मुकेश कुुमार को मैन ऑफ द सीरीज मिली। छतरपुर टीम के पीयूष कुमार के चार छक्के जड़ने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। छक्के-चौके जड़ने पर चीयर्स गर्ल्स द्वारा डांसकर दर्शकों का मनोरंजन भी कराया गया। आयोजक नरेश राजपूत, शिवपाल राजपूत और दयाराम वर्मा रहे। टूर्नामेंट को संपन्न कराने में मिथलेश, बृजेंद्र सेन, गोविंद सिंह, अनिल राजपूत, ईश्वर आदि ने सहयोग किया।
क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलकूद के प्रति लोगों की रूचि कम होती जा रही है। यही वजह है कि बीमारियां बढ़ रही है। कहा कि खेलकूद से शरीर स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन
कुलपहाड़ की टीम ने छतरपुर को 13 रनों से हराया
-क्रिकेट के फाइनल मैच में जुटी ग्रामीणों की भारी भीड़