फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   37% voting on first day in Bar council election

बार कौंसिल के चुनाव में पहले दिन 37 फीसदी पड़े वोट

Fri, 23 Mar 2018 10:19 PM IST
mahoba
mahoba Updated Fri, 23 Mar 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
37% voting on first day in Bar council election
07 परिचय-वोट डालने के लिए प्रपत्र देते मतदान अधिकारी - फोटो : amarujala
महोबा। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल चुनाव में पहले दिन 37 फीसदी मतदान हुआ। सुबह 10 बजे से 5 बजे तक चले मतदान के दौरान 621 मतदाताओं के सापेक्ष 227 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आज मतदान का अंतिम दिन है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के 25 सदस्यों का चुनाव कराने को जिले में सिविल जज जूनियर डिवीजन परिसर में बने अधिवक्ता सभागार में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू होते ही अधिवक्ताओं ने वोट डाले। लेकिन मतदान केंद्र पर भीड़ नजर नहीं आई। चुनाव पीठासीन अधिकारी इंद्रपाल सिंह, वरिष्ठ मतदान अधिकारी प्रमोद पालीवाल, मतदान अधिकारी इरेंद्र अनुरागी, कोमल सिंह, रामेेश्वर सिंह, अमान सिंह की देखरेख में चुनाव कराया गया। चुनाव दौरान एक के बाद एक अधिवक्ताओं ने पहुंचकर वोट डाले।
विज्ञापन


तहसील कुलपहाड़ और चरखारी तहसील के अधिवक्ताओं का भी मतदान केंद्र जिला मुख्यालय में बनाए जाने से पहले दिन इन तहसीलों के अधिवक्ताओं का संख्या काफी कम रही। जिससे पहले दिन 37 फीसदी भी मतदान हुआ। बार कौंसिल के सदस्यों के लोग अपने अपने प्रत्याशियों के बाबत मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करते नजर आए। पीठासीन अधिकारी ने बताया कि अधिवक्ताओं के मतदान के बाद चुने जाने वाले सदस्य की वकालत करने का प्रमाण पत्र देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed