{"_id":"6807e5d1e1804547f10099a7","slug":"30-trees-were-scorched-due-to-throwing-of-burning-bidi-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-113896-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: जलती बीड़ी फेंकने से 30 पेड़ झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: जलती बीड़ी फेंकने से 30 पेड़ झुलसे
Wed, 23 Apr 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के रावतपुरा गांव के एक खेत में जलती बीड़ी फेंकने से पराली मेंं आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण करते हुए एक किसान के बाग को चपेट में ले लिया। इससे 30 फलदार पेड़, 40 पाइप और भूसा जलकर बर्बाद हो गया। दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
रावतपुरा गांव में हार्वेस्टर से कटे गेहूं के खेत में पराली लगी थी। किसी व्यक्ति ने खेत में जलती बीड़ी फेंक दी। इससे आग लग गई। तेज हवाएं चलने से आग गांव की ओर फैल गई। आग ने नारायण सिंह यादव के बाग को चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई।