Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   2,996 residents of Shahpahadi get water supply

Mahoba News: शाहपहाड़ी की 2,996 आबादी को मिला पानी

Sat, 07 Nov 2026 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
2,996 residents of Shahpahadi get water supply
महोबा। दिवाली पर्व पर ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) की ओर से प्रयास जारी हैं। शहर के पास स्थित ब्लॉक कबरई के शाहपहाड़ी गांव में पेयजल योजना से 2,996 की आबादी को लाभान्वित किया गया।
विज्ञापन

शाहपहाड़ी गांव में कबरई ग्राम समूह पेयजल योजना का जलार्पण ग्राम प्रशासक शिवशंकर की मौजूदगी में हुआ। योजना के तहत गांव के 481 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए, इससे 2,996 की आबादी लाभान्वित हो रही है। दिवाली पर ग्रामीणों को पेयजल योजना का लाभ मिलने से उनके चेहरे खुशी से खिले नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता रवि प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुविधा का विस्तार किया जा रहा है। अब तक जिले में 406 गांवों में योजना के तहत पेयजल व्यवस्था विकसित की जा चुकी है। इसमें से 391 गांवों का हर घर प्रमाणीकरण पूरा हो चुका है जबकि 339 गांवों में जलार्पण की प्रक्रिया संपन्न कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण परिवारों तक सुरक्षित व सुविधाजनक पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे पानी बर्बादी को रोकें और नल कनेक्शन, पाइप लाइन व अन्य पेयजल परिसंपत्तियों की सुरक्षा और रखरखाव में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed