{"_id":"68c469fc7601ee61bf0d4204","slug":"28-bikers-who-arrived-to-get-petrol-without-helmet-were-challaned-mahoba-news-c-225-1-mah1001-117944-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बिना हेलमेट पेट्रोल लेने पहुंचे 28 बाइकों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बिना हेलमेट पेट्रोल लेने पहुंचे 28 बाइकों का चालान
Sat, 13 Sep 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो 12 एमएएचपी 12 परिचय-पंप में बिना हेलमेट पेट्रोल लेने पहुंचे बाइक सवार का चालान करते एआरटीओ
महोबा। बिना हेलमेट पेट्रोल लेने के लिए पंप पहुंच रहे बाइक चालकों पर परिवहन विभाग की निगाह टेढ़ी हो गई। परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने पेट्रोल पंपों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट पेट्रोल लेने के लिए आए 28 बाइक चालकों का चालान किया गया। साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए कि नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान का पूरी तरह पालन कराया जाए।
जनपद में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस व परिवहन विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। एआरटीओ दयाशंकर, प्रभारी यातायात सुनील कुमार सिंह व आपूर्ति निरीक्षक प्रवीण वर्मा ने पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट-नो फ्यूल नियम का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पेट्रोल पंप संचालकों और लोगों को जागरूक किया। बताया कि शासन के निर्देश पर आगामी एक माह तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। पेट्रोल पंप संचालकों, स्टाफ व दोपहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए नो हेलमेट-नो फ्यूल का पालन अनिवार्य रूप से करने के लिए प्रेरित किया।