फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   2,783 candidates will appear for the Navodaya entrance exam today at eight centers.

Mahoba News: आठ केंद्रों पर 2,783 अभ्यर्थी देंगे आज नवोदय की प्रवेश परीक्षा

Sat, 13 Dec 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 13 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
2,783 candidates will appear for the Navodaya entrance exam today at eight centers.
महोबा। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा शनिवार को आयोजित की जाएगी। जिले में यह प्रवेश परीक्षा आठ केंद्रों पर होगी। इस परीक्षा में 80 सीटों पर प्रवेश के लिए 2,783 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र जारी कर दिए गए है।
विज्ञापन

जनपद का एकमात्र जवाहर नवोदय विद्यालय शहर के राठ रोड पर अग्निशमन विभाग के कार्यालय के पास स्थित है। विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश पाने के लिए पिछले दिनों विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे। अब कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए है। विद्यालय की प्राचार्य वंदया श्रीवास्तव ने बताया कि प्रवेश परीक्षा सुबह 10.45 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान विद्यार्थी केंद्र में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जा सकते है। जीजीआईसी पनवाड़ी में 240, नेहरू इंटर कॉलेज पनवाड़ी में 314, जीजीआईसी जैतपुर में 192, जीआईसी जैतपुर में 492, जीआईसी चरखारी में 360, जीजीआईसी चरखारी में 290, जीजीआईसी महोबा में 456 व जीआईसी महोबा में 439 अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed