फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   25 thousand prized police officers arrested

25 हजार का इनामी पुलिस ने दबोचा

Mon, 19 Mar 2018 10:38 PM IST
mahoba
mahoba Updated Mon, 19 Mar 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
25 thousand prized police officers arrested
पकड़े गए बदमाश के साथ पुलिस टीम - फोटो : amarujala
खरेला (महोबा)। कस्बा खरेला पुलिस और स्वाट टीम ने सोमवार को 25 हजार के इनामी बदमाश को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी हत्या, लूट, चोरी सहित दर्जन भर मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को कड़ी सुरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

खरेला पुलिस ने सोमवार को बड़ी कामयाबी हासिल की। कस्बा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर परथनिया पेट्रोल पंप के पास दबिश दी। जहां संदिग्ध हालत में खड़ा युवक भागने का प्रयास करने लगा। थाना प्रभारी ब्रजेश बहादुर सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ घेराबंदी की। दूसरी तरफ से स्वाट टीम प्रभारी सुरेंद्र यादव और अमित भड़ाना ने सहयोगियों के साथ युवक को घेरा। इसी बीच पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछतांछ में युवक  ने अपना नाम हमीरपुर जनपद के राठ के खुशीपुरा निवासी नृपत पुत्र सोहनलाल बताया है। युवक के पास से पुलिस ने एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किया है। युवक ने बताया कि महोबकंठ थाना में क्षेत्र के लहचूरा के पास 9 जुलाई 2017 को दो लोगों को बंधक बना कर लूट और मारपीट की घटना में शामिल था। जिसने शिवा पटेल और रोहित सिंह निवासी सकरार झांसी के साथ घटना को अंजाम दिया था। एसपी महोबा ने 25 हजार का ईनाम घोषित किया था। पकडे़ गए शातिर अपराधी के खिलाफ राठ सहित  कई थानों में 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed