{"_id":"68c860633eff8a8dcb0e6ee0","slug":"24-trucks-caught-for-illegal-transportation-of-minerals-mahoba-news-c-225-1-mah1002-118038-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: खनिज के अवैध परिवहन करते 24 ट्रक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: खनिज के अवैध परिवहन करते 24 ट्रक पकड़े
Tue, 16 Sep 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
महोबा। रॉयल्टी फर्जीवाड़ा गिरोह के पकड़े जाने के बाद भी खनिज के अवैध परिवहन कराने में लोकेशन माफिया सक्रिय हैं। सोमवार को खनिज विभाग की महोबा और हमीरपुर जिले की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान खनिज परिवहन में लगे 24 से अधिक ट्रक और डंपरों को पकड़ा। कई ट्रक चालक सड़क के किनारे ही गिट्टी डंप करके भाग गए।
डीएम गजल भारद्वाज ने अवैध परिवहन रोकने के लिए टास्क फोर्स बनाकर कानपुर रोड व बांदा रोड में स्थित खनिज बैरियर में सघन निगरानी के निर्देश दिए थे। लोकेशन माफिया वाहनोंं को लोकेशन देकर इन चेक पोस्टों से ट्रक और डंपर निकालते हैं। जानकारी मिलने पर महोबा के वरिष्ठ खान अधिकारी आरबी सिंह ने सीमावर्ती जिले हमीरपुर के खनिज विभाग से संपर्क करके कार्रवाई की रूपरेखा तय की। सोमवार की सुबह जैसे ही ड्यूटी पर लगे अधिकारी जिला मुख्यालय की ओर रवाना हुए, वैसे ही लोकेशन माफिया सक्रिय हो गए। उन्होंने रोजाना की तरह गाड़ियां बैरियरों से निकालना शुरु कर दिया। जब यह गाड़ियां महोबा जिले की सीमा से कानपुर रोड पर हमीरपुर की ओर जा रही थीं, तभी हमीरपुर जिले की खनिज टीम आ गई। इससे अधिकांश गाड़ियां रीवन चौकी पर रोक दी गईं।
हमीरपुर की टीम ने 12 से अधिक ओवरलोड व डंपरों को पकड़कर ऑनलाइन चालान किए। इस टीम ने करीब तीन घंटे तक गाड़ियों पर कार्रवाई की। इसके बाद महोबा की ओर से वरिष्ठ खान अधिकारी की टीम कार्रवाई के लिए निकली तो अफरातफरी मच गई। लोकेशन माफिया दोबारा सक्रिय हुए और आनन-फानन में 24 से अधिक गाड़ियाें से गिट्टी सड़क किनारे ही डंप करके भाग गए। इसके अलावा कई गाड़ियां लेकर ड्राइवर बुंदेलखंड एक्सप्रेस में होकर भागने में सफल रहे। इस कार्रवाई में 12 से ज्यादा ट्रकों को महोबा टीम ने पकड़ा। वरिष्ठ खान अधिकारी आरबी सिंह ने बताया कि पकड़े गए ट्रक और डंपरों के मालिकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही लोडिंग प्वाइंट को भी चिन्हित करने के लिए छानबीन की जाएगी।