{"_id":"614782598ebc3ebd6d7980a8","slug":"22-13-crore-spent-on-gaushalas-mahoba-news-knp6531857177","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े चार साल में गोशालाओं पर 22.13 करोड़ खर्च फिर भी सड़क पर गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े चार साल में गोशालाओं पर 22.13 करोड़ खर्च फिर भी सड़क पर गोवंश
विज्ञापन
प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते प्रभारी मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश
- फोटो : MAHOBA
महोबा। प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने पर कलक्ट्रेट सभागार में जिले की प्रभारी मंत्री डॉ जी एस धर्मेश ने प्रेस कांफ्रेंस में सरकार की उपलब्धियां गिनाई और जिले में कराए गए विकास कार्यों का बखान किया। उनके साथ सदर विधायक राकेश गोस्वामी व चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत मौजूद रहे।
कहा कि जिले में साढ़े चार साल में पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं व गोवंशों की देखरेख हेतु 22.13 करोड़ रुपये खर्च किये गए हैं। सिंचाई विभाग द्वारा सिंचाई व पेयजल आदि पर 2669.961 करोड़ रुपए का व्यय किया गया है जिसमें अर्जुन सहायक परियोजना का कार्य पूर्ण हो चुका है। 281.73 करोड़ रुपये पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़कों पर खर्च किए गए हैं। जल जीवन मिशन के अंतर्गत 1110.51 करोड़ रुपये की लागत की पांच पेयजल परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। जल संरक्षण में 53.69 करोड़ की लागत से जिले भर में 60 चेकडैम व 39 तालाब बनाये गए हैं।
इस दौरान जिला प्रभारी व राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा राम नरेश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष जे पी अनुरागी, डीएम सत्येंद्र कुमार, एसपी सुधा सिंह, सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुथान अब्दुल्ला, एडीएम वित्त एवं राजस्व आरएस वर्मा, एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग, एसडीएम सदर मो. अवेश, डीआईओ सतीश यादव समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।