फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   21,938 candidates will appear for the exam at 29 centres from today.

Mahoba News: 29 केंद्रों पर 21,938 परीक्षार्थी आज से देंगे इम्तिहान

Tue, 17 Feb 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 17 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
21,938 candidates will appear for the exam at 29 centres from today.
महोबा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी। नकलविही और पारदर्शी तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। जिले के 29 परीक्षा केंद्रों में 21,938 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। मंगलवार को एडीएम ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराने के लिए 29 सेक्टर व नौ जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ चार सचल दस्तों की तैनाती की गई है। इस वर्ष हाईस्कूल के 12,018 और इंटरमीडिएट के 9,920 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। डीआईओएस प्रेमचंद्र ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति, पेयजल व आकस्मिक चिकित्सा की व्यवस्था रहेगी। अपर जिलाधिकारी कुंवर पंकज ने सीओ सिटी अरुण कुमार व डीआईओएस के साथ जीआईसी, जीजीआईसी, सरस्वती विद्या मंदिर आदि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षों की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे और कंट्रोल रूम से कैमरे जुड़े होने की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed