{"_id":"5cdc4c6dbdec22072f09fd89","slug":"21557941357-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल स्रोतों की मरम्मत कराकर उपयोग के लिए करें तैयार-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल स्रोतों की मरम्मत कराकर उपयोग के लिए करें तैयार-डीएम
विज्ञापन
महोबा। भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी सहदेव ने वर्ष 2019 में सूखा से निपटने के लिए अफसरों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में जिला आपदा राहत समिति की बैठक की। संबंधित विभागों को कार्ययोजनाएं बनाने और पंचायती राज, ग्राम्य विकास एवं नगर विकास विभाग के नोडल अधिकारियों पेयजल के सभी स्रोतों की मरम्मत कर उपयोग के लिए तैयार कराने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि सूखा इस क्षेत्र की मुख्य आपदा है। सूखे का मुख्य कारण बारिश की कमी और पानी का संरक्षण न होना है। मानसून अवधि में कम वर्षा होने के कारण सूखे की स्थिति बनती है, जिससे फसलों को सिंचाई व लोगों के लिए पेयजल का संकट पैदा होता है। इन समस्यायों से निपटने के लिए तत्काल जिले की सूखा प्रबंध योजना तैयार करने की आवश्यकता है। जिससे कि सूखा की स्थिति उत्पन्न होने पर बिना किसी बिलंब के उसका पूर्ण तैयारी के साथ सामना किया जा सके। डीएम ने सूखा की स्थिति में लोगों को राहत प्रदान करने के लिए तात्कालिक व दीर्घकालिक योजनाओं की जानकारी दी।
डीएम ने एक्सईएन विद्युत को निर्धारित अवधि में खराब ट्रांसफार्मर बदलने और रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति कराने को कहा। उन्होंने सीएमओ को लू एवं संक्रामक बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए सघन चिकित्सा योजनाओं, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को पशुओं के उपचार व चारे की समुचित व्यवस्था और खाद्य एवं रसद विभाग को खाद्य सुरक्षा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन कराने के निर्देश दिए। कहा कि फसल अवशेष जलाने वाले किसानों पर एफआईआर दर्ज कराई जाए। बैठक में एडीएम पूनम निगम, डीपीओ सीएल साहू, एसडीएम महोबा राजेश यादव, अरविंद कुमार द्विवेदी, एक्सईएन सिंचाई एके सिंह, डीएफओ रामजी रॉय, अधिशासी अभियंता जल निगम संदेश सिंह तोमर आदि अधिकारी मौजूद रहे।